Entertainment

Bigg Boss OTT 2: ये सदस्य है ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फर्स्ट फाइनलिस्ट, टास्क में पूजा भट्ट को दी मात

बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन हर किसी की जबान पर है। सोशल मीडिया पर शो चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में शो अपने आखिरी पड़ाव पर है।

जल्द ही सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का फिनाले होगा। घर में मौजूद आठ कंटेस्टेंट्स फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पापड़ बेल रहे है। ऐसे में अब खबर है की अभिषेक मल्हान bigg boss OTT 2 के पहले फाइनलिस्ट बन गए है।

बिग बॉस को मिला पहला फाइनलिस्ट

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फिनाले बहुत करीब है। बिग बॉस में बीते दिनों फैमिली वीक चल रहा था। जहां घर के सदस्यों से मिलने उनके परिवार वाले आए हुए थे।

शो की टीआरपी भी काफी बढ़ गई थी। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो के एक्सटेंशन के बाद भी शो अब अपने आखिरी चरण पर है। ऐसे में बुधवार को बिग बॉस के घर को पहला फाइनलिस्ट मिल गया।

इस टास्क को जीत बने विनर

बिग बॉस में बीते दिनों फैमिली वीक चल रहा था। जहां परिवार वाले कंटेस्टेंट्स से मिलने आए। फैमिली वीक काफी इमोशनल था। ऐसे में कंटेस्टेंट के परिवार वालों को एक काम दिया गया था। उन्हें अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को स्टार देना था।

जिसके पास सबसे ज्यादा स्टार होंगे वो फिनाले में चला जाएगा। ऐसे में घर के दो कंटेस्टेंट के पास  सबसे ज्यादा स्टार थे। पूजा और अभिषेक को परिवार वालों ने सबसे ज्यादा स्टार दिए थे। जिसके बाद दोनों के बीच एक टास्क हुआ। जिमसें अभिषेक ने बाजी मार ली। 

फाइनल के करीब शो

शो को फॅमिली वीक के दौरान अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया। सोशल मीडिया पर भी यूट्यूबर के फैंस बेहद खुश है। अभिषेक पहले फाइनलिस्ट के साथ घर के आखिरी कप्तान भी बने है। ऐसे में अब देखना है की कौन अभिषेक के साथ फाइनल में अपनी जगह बना पाता है।

Back to top button