National

फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता पर हुई गोलियों की बौछार, हमलावर ने की खुदकुशी

Maharashtra Crime News: मुंबई में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) को फेस बुक लाइव के दौरान गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर मौरिस नोरोन्हा ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी।

अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या

मुंबई में गुरुवार यानी 8 फरवरी की शाम को उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) फेसबुक पर लाइव थे। इसी दौरान उनपर फायरिंग हुई। तीन गोलियां लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मरकर आत्महत्या कर ली।

फेसबुक लाइव का ये वीडियो हुआ वायरल

इस घटना के बाद फेसबुक लाइव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है की फेसबुक लाइव के समय ही अभिषेक पर गोलियां बरसाई जाती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती है।

खबरों की माने तो घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी विवाद था । दोनों फेसबुक पर एक साथ लाइव आपसी रंजिश को खत्म करने के लिए आए थे। बता दें की पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोषालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button