highlightPolitics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल, अभिनव थापर ने जताया आभार

नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 राजाजी मार्ग स्तिथ अपने आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के लिये लोकसभा 2024 चुनाव के उपरांत ” हाई – टी ” का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशभर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

उतराखंड से अभिनव थापर ने किया प्रतिभाग

इस कार्यक्रम में पूरे देश से विभिन्न राज्यों से कांग्रेस के 145 वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी की। जिसमें से उत्तराखंड से प्रवक्ता के रूप में अभिनव थापर व सोशल मीडिया कोर्डिनेटर के रूप में अमरजीत सिंह ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में चाय पर लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा करने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूरे देश भर से आये नेताओं से लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल

उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अभिनव थापर ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मेहनत से कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से मिलकर देश के कई राज्य से आये कार्यकर्तओं का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सबको भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button