Haridwarhighlight

एक बार फिर से उत्तराखंड आ रहे AAP के स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल, इतने दिन जमाएंगे डेरा

aap arvind kejriwal देहरादून : उत्तराखंड में चुनावी माहौल है। मतदान के लिए अब 10 दिन से भी कम दिन का समय बचा हुआ है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड आकर अपने अपने अंदाज में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। आज कांग्रेस से राहुल गांधी और भाजपा से सांसद मनोज तिवारी उत्तराखंड पहुंचे और लोगों से वोट की अपील की।

वहीं अब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वोट मांगने आ रहे हैं। जी हां बता दें कि अरविंद केजरीवाल अपने सातवें दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड आ रहें हैं। केजरीवाल 6 से 8 फरवरी तक हरिद्वार में रहेंगे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कान्क्लेव में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर प्रचार करेंगे और आप प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को लेकर आप पदाधिकारियों का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जारी होते की इसकी सूचना दी जाएगी।

Back to top button