National

आप विधायक Gurpreet Gogi की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना वेस्ट से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई है। उनके सिर में गोली लगी है हालांकि गोली कैसे चली और किसने चलाई इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई। जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लागाय गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। तेजा ने कहा कि घटना करीब रात 12 बजे हुई। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल भी डीएमसीएच पहुंचे।

Gurpreet Gogi की पत्नी ने सुनी गोली की आवाज

आप पार्टी के जिला सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि विधायक दिन में अपने कार्यक्रमों के बाद घुमार मंडी में मौजूद अपने घर लौटे थे। वे अपने परिवार के साथ थे। गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक की पत्नी डॉ सुखचैन कौर गोगी ने गोली की आवाज सुनी और अपने पति को खून से लथपथ पाया। उन्होनें कहा कि परिवार उन्हें सुरक्षा कर्मियों की मदद से डीएमसीएच ले गया। डीएमसीएच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कौन थे Gurpreet Gogi ?

गुरप्रीत बस्सी गोगी 2022 में विधायक बनने से पहले दो बार एमसी पार्षद रहे। वे कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष भी थे और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वे आप में शामिल हो गए थे। उन्होनें लुधियाना वेस्ट में दो बार के कांग्रेस विधायत भरत भूषण आशु को हराया। गोगी 2022 में आप में शामिल हुए और दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराकर लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट जीते। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने भी नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वो कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गई थी। गोगी का एक लक्की स्कूटर है। हर बार जब भी वो नामांकन करने जाते थे तो अपने स्कूटर भी ही नामंकन दाखिल करते थे।

Back to top button