Haridwar NewsBig News

लक्सर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, मौके पर मचा हड़कंप

हरिद्वार के लक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ बदमाशों ने लक्सर में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लक्सर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

घटना मंगलवार की है। कुछ बदमाशों ने लक्सर के बसेड़ी गांव के रहने वाले युवक दानिश उर्फ भूरा को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल हालत में दानिश को इलाज के लिए लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें