मुस्लिम समुदाय के युवक ने गाय के साथ किया था अमर्यादित कृत्य, सिर मुंडवाकर कालिख पोतने वालों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी के एक मुस्लिम समुदाय के युवक ने गाय के साथ अमर्यादित कृत्य किया था। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने माहौल खराब करने की कोशिश में 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
गाय से अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों और हिंदू संगठन के लोगों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। युवक की पहचान हफीज मूलरूप निवासी नई बस्ती रामपुर हाल बरेली रोड के रूप में हुई।
60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज के अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा हुआ था और उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे हुए थे। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंचीं तो करीब 50-60 लोगों की भीड़ थी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।