Dehradunhighlight

देहरादून। माल देवता में पिकनिक मनाने गया युवक डूबा

SDRF RESCUE IN MAL DEVTA

 

देहरादून के मालदेवता टूरिस्ट स्पॉट पर एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। SDRF ने युवक का शव बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सुबह सूचना मिली की एक युवक माल देवता टूरिस्ट स्पॉट पर नहाते समय डूब गया है। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस और SDRF पहुंची। SDRF के गोताखोरों ने पानी में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पानी की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया।

मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल कुत्ता नगर निगम की हिरासत में, देखा जा रहा नेचर

मृतक युवक की पहचान मयूर विहार निवासी रवि रावत के तौर पर हुई है। रवि की उम्र 16 साल थी। बताया जा रहा है कि रवि अपने दोस्तों के साथ माल देवता घूमने आया था। इसी दौरान झरने मे नहाते समय वो पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए और रवि डूब गया।

आपको बता दें कि बरसात के मौसम में माल देवता पिकनिक स्पॉट पर हमेशा खतरा बना रहता है। यहां पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में माल देवता में खतरा बढ़ जाता है।

Back to top button