Dehradunhighlight

उत्तराखंड : सत्र में सरकार की अपने ही बढ़ाएंगे मुश्किल, इस विधायक के हैं 300 सवाल

BJP MLA DESHRAJ KARNWAL

देहरादून: गा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सत्र में विपक्ष तो हंगामे की तैयारी कर ही रहा है। सरकार के विधायक भी अपनी ही सरकार को घेरने की तैयारी में है। विधायकों ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस सत्र के लिए इस बार रिकाॅर्ड सवाल विधायकों की ओर से दिए गए हैं। मानसून सत्र में सबसे ज्यादा सवाल भाजपा के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल के बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 300 से ज्यादा सवाल मानसून सत्र के लिए लगा दिए हैं।

उनका कहना है कि सरकार से सवाल पूछना उनका अधिकार है। इसलिए वह हर बार सत्र आयोजित होने पर सबसे ज्यादा सवाल लागते हंै। उन्होंने कहा कि वो आगे भी इसी तरह सवाल लगाते रहेंगे। विपक्ष के कड़े तेवरों और अपने ही विधायकों के सवालों की लंबी लिस्ट को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून सत्र इस बार हंगामेदार रह सकता है।

Back to top button