HighlightHaridwar News

लक्सर में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

लक्सर के रायसी गांव में रात लगभग 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

लक्सर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया।

मुआवजे की मांग कर रहे मर्तक के परिजन

मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग और उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें