पौड़ी: बदरीनाथ हाई-वे पर दर्दनाम हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऋषिकेश की ओर जा रही एक टैक्सी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत बताई जा रही है। वहीं, चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
बताया जा रहा है कि हादसा श्रीनगर के पास हुआ। तेज रफ्तार बस और टैक्सी की टक्कर हो गई। हादसा होते ही यात्री टैक्सी से बाहर गिर गए जिसमें चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। रहागीरों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। लोग यात्रियों के राहत एवं बचाव में जुटे हैं।
दुर्घना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार लोग टक्कर के बाद बाहर निकलकर सड़क पर छिटक गए।