Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में एक लोकसभा चुनाव लड़ने में लगते हैं करोड़ों रूपए, इस नेता ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उत्तराखंड में एक लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रूपए लगते हैं और उनते पास इतने रूपए नहीं हैं। इसलिए वो चुनवा नहीं लड़ेंगे ना ही दावेदारी करेंगे।

चुनाव लड़ने में आजकल लगता है बहुत पैसा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का एक बयान सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि आजकल चुनाव लड़ने में बहुत पैसा लगता है। उनके पास पैसा नहीं है तो इसलिए वो दावेदारी भी नहीं कर सकते और ना ही वो चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं।

लोकसभा चुनाव लड़ने में लगते हैं 14 करोड़ रूपए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ने में 14 करोड़ रूपए लगते हैं। उन्होंने कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र में 14 विधानसभा हैं और एक विधानसभा में अगर एक करोड रुपए भी खर्च करेंगे तो 14 करोड रुपए चाहिए। अगर कम भी करेंगे तो सात करोड रुपए चाहिए और इतनी उनकी क्षमता नहीं है।

उनके पास नहीं है पैसा इसलिए नहीं लड़ सकते चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल वीडियो में आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने बड़ी ईमानदारी से काम किया है और आज भी उनके पास एक ही खाता है। जिसे आज भी वो इस्तेमाल करते हैं। उन्होनें कहा कि उनके पास पैसे नहीं है इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ सकते। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद कुंजवाल के इस बयान ने कांग्रेस के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button