Haridwar NewsReligious

कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

धर्मनगरी में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। गलियों से लेकर गंगा घाटों तक कहीं पर भी पांव रखने तक की जगह तक नहीं है। श्रद्धालुओं ने आज कार्तिक पूर्णमा पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।

धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। एक दिन पहले से ही हरिद्वार में भीड़ उमड़ने लगी थी। होटल, धर्मशाला और लॉज सभी यात्रियों से पैक हैं। रविवार सुबह भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रविवार सुबह से लोग हरिद्वार पहुंचने लगे थे। रविवार को भारी संख्या में हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और देश के कोने-कोने से लोग हरिद्वार पहुंच रहे थे। आज सुबह स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। इसके बाद लोगों ने मनसा देवी, चण्डी देवी के दर्शन किए।

 गंगा स्नान के बाद भक्त कर रहे भगवान शिव का जलाभिषेक

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर, विल्वकेश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा के खासा इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है।



Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें