Big NewsUttarkashi

ITBP के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 जवान घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। नरेंद्रनगर से लगभग 25 किलोमीटर टिहरी की ओर ताछला नामक स्थान पर आईटीबीपी के जवानों से भरी बस संख्या-12 पीबी-1137 अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। इस हादसे में 20 से भी ज्यादा जवान घायल हो गए।

ITBP के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ITBP के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 बटालियन आइटीबीपी के 38 जवानों सवार थे। जो जम्मू कश्मीर से चुनाव कराने के बाद उत्तरकाशी मातली जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में 24 जवान घायल

सड़क पर बस पलटने की सूचना मिलते ही जाजल पुलिस चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में कुल 24 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 17 जवानों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ी में और 7 जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button