देहरादून : 26 जनवरी के दिन दिल्ली (राजपथ) पर होने वाली परेड में इस बार उत्तराखंड से रिकार्ड एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है.
आपको बता दें दिल्ली के राजपथ में इस बार 14 एनसीसी कैडेट्स परेड में कदमताल करेंगे जिससे वह उत्तराखंड का मान बढ़ाएंगे. बता दें उत्तराखंड में एनसीसी की शुरुआत होने के बाद से यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में छात्रों का चयन राजपथ परेड के लिए हुआ है। इनमें सात छात्राएं शामिल हैं।
चयन की राह नहीं आसान
जानकारी के लिए बता दें इस चयन की राह इतनी आसान नहीं होती बल्कि इसके लिए तीन बार कड़ी स्पर्धा से गुजरना पड़ता है। प्रदेश से इस बार 111 कैडेट्स गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित हुए हैं। इसमें 74 छात्र और 37 छात्राएं शामिल हैं। एनसीसी कैडेट परेड के अलावा गार्ड ऑफ ऑनर, ड्रील प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों में भाग लेगें। जिसका अवलोकन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री व अन्य विशिष्ट जन करेंगे। दिल्ली में 31 जनवरी तक चलने वाले कैंप के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में सभी कैडेट का राजभवन में स्वागत किया जाएगा। बता दें इस बार उत्तराखंड के कंटेजेंट कमांडर के तौर पर 29 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुदीप बोस छात्रों के साथ मौजूद हैं। प्रभारी उत्तराखंड एनसीसी मेजर जनलर सुधीर बहल और दून ग्रुप कमांडर ब्रिगेडिर एसपी सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।
ये छात्राएं-छात्र( कैडेट्स) बढ़ाएंगे मान
निशा डांगी, शिवानी गुसाईं, दिव्या संगुरी, गुंजन नागरकोटी, प्रग्या गैरोला, प्रियंका मेहता, संध्या बिष्ट। सोनू जोशी, गौतम कुमार, दिव्यांश भारद्वाज, राहुल सिंह, संदीप सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, रवि मेहरा।
पीएम को ये छात्र-छात्राएं देंगे गार्ड ऑफ ऑनर
प्रेरणा वाडिया, आंचल पुजारी, सपना चौखियाल। मोहम्मद नादीम सलमानी, सुमित खाती, दर्शन सिंह बोहरा, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह शाही, नीरज सिंह बेलवाल।
डीएवी पीजी से सर्वाधिक छात्रों का चयन
प्रदेशभर से गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज से सर्वाधिक छात्रों का चयन हुआ है। प्रदेश भर से चयनित 111 कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज के 13 छात्र शामिल हैं।