Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश!, इन जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ा रहने वाला है। अगले तीन दिन भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर आपको भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

28 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट Uttarakhand Weather Update

आज यानी 28 जुलाई को भी उत्तराखंड में झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

इस जिलों में येलो अलर्ट जारी

साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें