Big NewsDehradun Weather News

Uttarakhand Weather: 27 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। आज यानी 27 जुलाई 2026 को अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर आपको भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में 27 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग ने 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं।

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Dehradun Weather News Orange Alert

उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं राजदानी देहादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

28 JULY, 29 July को भी भारी बारिश की चेतावनी

तो वहीं 28 जुलाई यानी मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 29 जुलाई को दोबारा से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें