National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, कहां अभी दो और मांगे बची है…

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। वहां पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जश्न के माहौल के बीच छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले स्टूडेंट्स के लिए मौन भी रखा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पास फोन आया कि प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। ये खबर सुनते ही दीपके खुशी के मारे घुटनों पर बैठ गए। उन्होंने प्रदर्शकारियों को इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, “वी हेव डन इट( हमने कर दिखाया)। क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।”

ये भी पढ़ें:- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम को भेजा पत्र Dharmendra Pradhan Resign

कहां दो और मांगे बची है…

आगे उन्होंने कहा, “हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कॉकरोच से पंगा लिया है। हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।”

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

बताते चलें कि कि NEET पेपर लीक को लेकर लगातार दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम वो कुछ नहीं मानेंगे। जिसके चलते आज यानी 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुध पोस्ट में लेटर जारी कर दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें