Big NewsNational

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम को भेजा पत्र Dharmendra Pradhan Resign

धर्मेंद्र प्रधान ने फाइनली इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजा है। बताते चलें कि इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर खुशी की लहर है। प्रदर्शनकारियों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न मना रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Dharmendra Pradhan Resign

बताते चलें कि NEET पेपर लीक को लेकर लगातार दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम वो कुछ नहीं मानेंगे। जिसके चलते आज यानी 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुध पोस्ट में लेटर जारी कर दी है।

CJP बोली- कॉकरोच की जीत हुई

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भी पार्टी की तरफ से पोस्ट जारी कर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “कॉकरोच की जीत हुई।” बता दें कि बीते 36 दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

कल NTA के 47 अफसर हुए बर्खास्त

बताते चलें कि बीते दिन शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने NEET पेपर लीक मामले में 47 अफसर बर्खास्त किए गए। अधिकारियों जो बर्खास्त किए गए उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की भी बात कही गई। अधिकारियों की माने तो जल्द ही NTA में सुधार के लिए एक्शन लिए जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें