Big NewsUttarakhand Chamoli News

Badrinath चढ़ावा चोरी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, इस कर्मचारी को पुलिस ने किया अरेस्ट

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है। अब पुलिस ने प्रमोद नौटियाल के बाद मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को अरेस्ट किया हैं। बता दें कि राजेंद्र चौहान बीते महीने ही अपने पद से सेवानिवृत हुए थे।

Badrinath चढ़ावा चोरी मामले में राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

दरअसल पुलिस ने बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र चोहान 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस की जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आई थीं।

22-25 जून की रिकॉर्डिंग को में भी संदिग्ध गतिविधियां

जिसके बाद से पुलिस इन संदिग्ध लोगों की भूमिका और पहचान में जुटी हुई है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को गहन से जांच हो रही है। जांच अधिकारियों की माने तो 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग को बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां भी शक के घेरे में है। इसी को लेकर जांच आगे बढ़ रही है।

इस बीच पुलिस ने पहले ही मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया था। जिसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जो कि महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें