Big NewsDehradun News

देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का

Rahul Gandhi Dehradun Chhatron Ki Goonj Program: देहरादून में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा कार्यक्रम है। ‘छात्रों की गूंज’ में वो छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।आज शाम 5 बजे बन्नू स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के पहुंचने की संभावना है। संवाद के साथ कार्यक्रम में संंगीत और रैप का तड़का भी लगेगा।

देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम Rahul Gandhi Dehradun Chatron Ki Goonj Programme

बताते चलें कि पहले राहुल गांधी का ये कार्यक्रम परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था। हालांकि परेड ग्राउंड की अनुमति ना मिलने के बाद कार्यक्रम का आयोजन बन्नू स्कूल मैदान में किया जा रहा है। आज शाम 5 बजे देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे। कांग्रेस की माने तो प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा!, कांग्रेस नेता की लोहे का पिलर गिरने से मौत

शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों से करेंगे चर्चा

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी युवाओं, रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों और युवाओं से चर्चा करेंगे। बता दें कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तराखंड में पहले से ही बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार राजनिति में बहस का केंद्र बने हुए हैं।

सिंगर और रैपर भी देंगे प्रस्तुति

ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे के चलते अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। कार्यक्रम में राजनीतिक संबोधन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी होंगी। जिसमें युवाओं के लिए सिंगर और रैपर भी प्रस्तुति देंगे।

वाटरप्रूफ टेंट के साथ रेनकोट की भी व्यवस्था

इसके अलावा आज बारिश की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने छात्रों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। वाटरप्रूफ टेंट के साथ-साथ छात्रों के लिए रेनकोट की व्यवस्था भी कराई गई है। लोगों के लिए करीब 6 हजार से अधिक रेनकोट की व्यवस्था की गई है। यदि कार्यक्रम के समय बारिश होती है तो प्रतिभागियों को रेनकोट दिए जाएंगे। जिससे आयोजन प्रभावित ना हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें