Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक!, गौरीकुंड से वापस लौटाए जा रहे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग चुका है। बारिश के चलते कई जगहों पर भारी भूस्खलन होने से केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में प्रसासन ने अस्थायी रूप से यात्रा पर रोक लगाई है। पैदल मार्ग पर पहाड़ से बड़े -बड़े बोल्डर गिर रहे है। जिसके चलते गौरीकुंड से ही श्रद्धालुओं को लौटाया जा रहा हैं।

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य में जन-जीवन अयस्त व्यस्त कर दिया है। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा भी इससे अछूती नहीं है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग में कई स्थानों पर भारी भूस्खलन देखने को मिल रहा है। जिससे मलबा आने से गार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोका है। अब श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से ही वापस लौटाया जा रहा है। अगले आदेश तक किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

falling-of-boulders-on-kedarnath-trekking-route-

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

यात्रा मार्ग पर बड़े बोल्डर गिरे: लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे है। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग में तो कई जगहों पर हालात काफी संवेदनशील बने हुए हैं। जिससे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारू बनाने का कार्य जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने श्रद्धालुओं से की अपील

मौसम सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान न करें. यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पैदल मार्ग का सुरक्षा परीक्षण पूरा होने तथा पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही, यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.
-नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

डीएम ने की अपील

श्रद्धालु मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें. अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें. केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. लगातार वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है.
-विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें