Dehradun News

हरेला पर्व पर MDDA ने शुरू किया ‘हरित दून अभियान’, 500 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने इस अवसर पर ‘हरित दून अभियान’ का शुभारंभ किया। कैनाल रोड, चीड़वाली में आयोजित इस कार्यक्रम में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

MDDA ने शुरू किया ‘हरित दून अभियान’, 500 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

इस अवसर पर बंशीधर तिवारी ने कहा कि हरेला केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि लोक संस्कृति का प्रकृति से जुड़ा संदेश है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 500 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। एमडीडीए उन जमीनों को वन क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा है। जिन्हें अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

इन क्षेत्रों में पाथ-वे भी बनाए जा रहे हैं। जिससे लोग प्रकृति के करीब आकर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। नदी तटों के संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण रोककर खाली जमीनों को हरित क्षेत्र में बदलना ही प्राथमिकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें