Dehradun News

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर गणेश गोदियाल ने स्थिति की साफ, बोले- परेड ग्राउंड का आवंटन नहीं हुआ रद्द

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड का आवंटन रद्द नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही कार्यक्रम के लिए ग्राउंड मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक बताया हैं।

17 जुलाई को राहुल गांधी का प्रस्तावित देहरादून दौरा

दरअसल 17 जुलाई को राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया, चैनल्स और पोर्टल पर खबरे चल रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड को मंजूरी नहीं दी गई है।

परेड ग्राउंड की मंजूरी को लेकर गणेश गोदियाल ने स्थिति की स्पष्ट

इन्हीं चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड में होने वाला कार्यक्रम फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को उन्होंने भ्रामक बताया हैं।

कार्यक्रम के लिए नगर निगम में निर्धारित धनराशि जमा की गई

गणेश गोदियाल ने बताया कि परेड ग्राउंड के कार्यक्रम के लिए नगर निगम में निर्धारित धनराशि जमा कराई जा चुकी है। इसके अनुसार 15, 16 और 17 जुलाई के लिए ग्राउंड कांग्रेस को आवंटित किया जाना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति को लेकर संबंधित मजिस्ट्रेट से बातचीत हुई है। बातचीत में कहीं भी कार्यक्रम रद्द होने या उसमें किसी तरह के बदलाव की बात नहीं कही गई है।

परेड ग्राउंड का आवंटन नहीं हुआ रद्द

गोदियाल के मुताबिक प्रशासन ने केवल कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने और उसकी क्लीयरेंस के बाद परेड ग्राउंड का औपचारिक आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरें प्रसारित न की जाएं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें