Dehradun News

सालभर से 10वीं की छात्रा का पीछा कर रहा था युवक, देहरादून के लोगों ने नग्न कर निकाला जुलूस, VIDEO

देहरादून से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पटेल नगर के बंजारावाला में सोमवार एक मस्लिम युवक नाबालिक का पीछा कर रहा था। ये देख गुस्साई भीड़ ने युवक को पकड़कर नंगा कर सड़क पर उसका जुलूस निकाला। बुरी तरह से पिटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल नाबालिक परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सालभर से 10वीं की छात्रा का पीछा कर रहा था युवक

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बंजारावाला निवासी मोहम्मद शाद कॉलोनी की 13 साल की 10वीं कक्षा की किशोरी का पीछा कर परेशान कर रहा था। हैरानी की बात ये है कि ये युवक पिछले एक साल से किशोरी का पीछा कर रहा था। किशोरी कुछ समय तक चुपचाप सहती रही।

सहती रही युवती, हिम्मत कर परिवार को बताया

लेकिन सोमवार को किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ओर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने युवक को नंगा कर सड़क पर उसका जुलूस भी निकाला।

लोगों ने पीटा, नग्न कर निकाला जुलूस

बुरी तरह से पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी की क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान है। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया है कि किशोरी की परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें