ओवरस्पीड बाइक का पीछा करना पड़ा भारी!, दो युवकों की गई जान, पुलिस भी घायल

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हरिद्वार में सोमवार की शाम एक कॉन्स्टेबल ने बाइक सवार युवक को जब ओवरस्पीड के लिए रोका तो उसने रुकने की बजाय रफ्तार को और भी तेज स्पीड में भागा दिया। भागने पर मोटरसाइकिल से कॉन्स्टेबल ने उसका पीछा किया। इसी बीच बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं चेतक बाइक सवार कॉन्स्टेबल की भी हालत गंभीर है।
हरिद्वार में तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत
दरअसल टक्कर के बाद सड़क पर दोनों युवक सिर के बल गिर पड़े। जिससे सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। इस टक्कर के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। पुलिस की मदद से लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवक मनोज कुमार और अजय को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं घायल कॉन्स्टेबल सुशील कुमार का इलाज चल रहा है।
ओवरस्पीडिंग में भगाई बाइक
दरअसल ये पूरी घटना सोमवार शाम हरिद्वार जिले के पथरी थाना इलाके की है। जहां पुलिस ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान स्पीड में जा रही बाइक को पुलिस कॉन्स्टेबल ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और उलटा बाइक तेज रफ्तार में चलाकर भागने लगे। ऐसे में कॉन्स्टेबल सुशील कुमार ने भी बाइस से युवकों का पीछा करा।
भिड़ंत में दो युवकों की मौत, कॉन्स्टेबल घायल
इसी बीच जैसे ही डांडी चौक पर तेज रफ्तार बाइकों का आमना-सामना हुआ तो भिड़ंत हो गई। तीनों बाइकों में जोरदार टक्कर की वजह से तीनों बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। जिसमें दोनों युवक मनोज और अजय सिर के बल सड़क पर गिरे।
पुलिस ने क्या कहा?
तीन बाइकों की आपस में हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी