बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती, कहा प्रेस क्लब नहीं यहां आकर करें डिबेट

बदरीनाथ धाम में भी चंदा चोरी मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसको लेकर दोनों कांग्रसे और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने र्तमान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को देहरादून प्रेस क्लब में खुली चुनौती दी थी। अब इस चुनौती पर हेमंत द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गोदियाल की चुनौती मानने से इनकार कर दिया है।
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती
बताते चलें कि हाल ही में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गणेश गोदिया का समिति में लंबा कार्यकाल रहा। ऐसे में उन्होंने कई कारगुजरियों को अंजाम दिया। इन्हीं आरोपों से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी प्रेजीडेंट को वन टू वन बात करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वो हेमंत द्विवेदी का देहरादून के प्रेस क्लब मे इंतजार करेंगे, अगर उनके खिलाफ कोई भी तथ्य है तो सामने रखे। गोदियाल ने कहा कि आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब में अपने ऊपर आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल का हेमंत द्विवेदी को सीधा चैलेंज, आज प्रेस क्लब में देंगे जवाब
‘प्रेस क्लब नहीं गांधी पार्क आकर करें डिबेट’- हेमंत द्विवेदी
अब गणेश गोदियाल की चुनौती पर हेमंत द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गोदियाल की चुनौती मानने से इनकार कर दिया। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि वो डिबेट के लिए प्रेस क्लब नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि, ‘प्रेस क्लब कोई डिबेट की जगह नहीं है। आना है तो ‘गांधी पार्क में उनसे डिबेट करें।