Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी भारी बारिश!, इन दो दिन रहे बेहद सावधान

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिनों तक राज्य में कहीं जगहों पर भारी बारिश तो कहीं पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश होती रहेगी। साथ ही बादल गरजने और कई जगहों पर अकाशिय बिजली चमकने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों से सुरक्षित और सावधान स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी भारी बारिश! Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग ने 13 जुलाई से 19 जुलाई का पूर्मानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार रोज बारिश होगी। विशेष रूप से मंगलवार यानी 14 जुलाई और बुधवार को बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है। बाकी के चार दिन भी राज्य के कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी हुआ है। तो वहीं केंद्रीय मौसम विभाग ने 13-19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मंगलवार 14 July को इन जिलों में भारी बारिश

मंगलवार 14 जुलाई को हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों पर बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। तो वहीं बाकी बचे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलो में कही जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

तो वहीं बाकी पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश का दौर चलने वाला है।इस दौरान हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार है।

बुधवार, 15 जुलाई

बुधवार 15 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में विशेष रूप से अलर्ट जारी है। इधर हल्की से मध्यम दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हरिद्वार में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

रविवार तक बारिश करेगी परेशान

इसके अलावा रविवार तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 16 जुलाई, शुक्रवार 17 जुलाई, शनिवार 18 जुलाई और रविवार 19 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें