Haridwar News

सड़क किनारे खड़े ट्रक पर गिरी हाईटेंशन लाइन, आग की चपेट में जलकर खाक

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर अचानक मौत बनकर हाईटेंशन लाइन गिर गई। तार गिरते ही ट्रक में ऐसी भयानक आग लगी कि देखते ही देखते ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

सड़क किनारे खड़े ट्रक पर गिरी हाईटेंशन लाइन

घटना रामपुर इलाके की हैं। जानकारी के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी अचानक ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर उस पर आ गिरी। करंट दौड़ते ही ट्रक ने पल भर में आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस भयानक मंजर की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत और बामुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक देर हो चुकी थी। आग की इस भयावह विभीषिका ने पूरे ट्रक को जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ट्रक के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। इस हादसे ने एक बार फिर रिहायशी और सड़क किनारे से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें