BusinessHighlight

Gold Price Today: आज सोने ने किया कमबैक! जानें कितना चढ़ा दाम?

Gold Silver Price Today on June 22: बीते हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में आज यानी 22 जून को सोने ने वापसी की है। दोनों सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। GoodReturns के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 43 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं चांदी की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

सोने की कीमत Gold Price Today

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 43 रुपये बढ़कर 14,651 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 40 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। जिससे ये 13,430 रुपये प्रति ग्राम हो गया है।

चांदी का क्या है भाव? Silver Price Today

चांदी की बात करें तो सिल्वर की कीमत 250 रुपए प्रति ग्राम पर है। घरेलू बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,50,000 रुपए है।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के दाम

आज MCX मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त फ्यूचर्स वाले गोल्ड 1,48,040 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं MCX सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स लगभग 1.13% के साथ 2,36,490 प्रति किलोग्राम पर है।

आपके शहर में आज सोने-चांदी की कीमत Gold Silver Price Today

शहर 24 कैरेट सोने की कीमतचांदी की कीमत
दिल्ली1,46,660 रुपये 2,50,000 रुपये
देहरादून1,46,660 रुपये 2,50,000 रुपये
मुंबई 1,46,510 रुपये 2,50,000 रुपये
कोलकाता 1,46,510 रुपये 2,50,000 रुपये
चेन्नई 1,48,360 रुपये 2,50,000 रुपये

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें