Trending

इन्फ्लुएंसर्स या ‘मॉर्डन भिखारी’!, Flipkart इवेंट में गिफ्ट हैंपर्स के लिए आपस में भिड़े, Video

Flipkart Glam Up Event Viral Video: 19 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में फ्लिपकार्ट का ‘ग्लैम अप’ इवेंट (Flipkart’s Glam Up event) हुआ। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम, रेडिट और एक्स (Twitter) हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इवेंट में फ्री गिफ्ट्स के चक्कर में नामी-गिरामी इंफ्लुएनसर्स एक दूसरे को धक्का देते नजर आए। सभी आपस में भी भिड़ते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Flipkart इवेंट में गिफ्ट हैंपर्स के लिए आपस में भिड़े इन्फ्लुएंसर्स

दरअसल फ्लिपकार्ट के एक इवेंट में नए ब्यूटी इंफ्लुएनसर्स व क्रिएटर्स को बुलाया गया। शुरुआत में इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। एक्टर्स भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी इसमें शामिल हुई थीं।

इन्फ्लुएंसर्स या ‘मॉर्डन भिखारी’!

हालांकि अंत में जैसे ही गिफ्ट डिस्ट्रीब्यूशन का काउंटर खुला, वहां पहुंचे इंफ्लुएनसर्स आपस में भी भिड़ गए। देखते ही देखते एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। बाउंसर्स और मैनेजमेंट स्टाफ तक इस स्थिति को नहीं संभाल पाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मीम्स की बाढ़ आ गई। इंफ्लुएनसर्स को कोई ‘मॉर्डन भिखारी’ कह रहा है। तो वहीं, कोई इसे ‘क्लासलेस’ बता रहा है।

इन्फ्लुएंसर ने बताई सच्चाई

मीडिया से बातचीत के दौरान एक इन्फ्लुएंसर ने बताया, ”इंवेट में उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ थी। गेम्स, ब्रांड स्टॉल और freebies बांटने वाले काउंटरों पर लंबी लाइनें लगी थीं. गर्मियों में लोग घंटों इंतजार करते रहे और जब उनकी बारी आई तो फ्री वाली चीजें खत्म हो गईं। हैम्पर बांटने को लेकर कन्फ्यूजन था. कुछ लोगों को कई चीजें मिलीं, जबकि कुछ को कुछ भी नहीं मिला. इससे लोगों के बीच बहस होनी शुरू हो गई. सामान खोने या चोरी होने की घटनाओं पर भी बातचीत हुई. पीने का पानी, वॉशरूम और भीड़ को संभालने जैसी बुनियादी सुविधाएं इतनी ज्यादा भीड़ के हिसाब से नाकाफी लगीं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें