बच्चों से मां के मुंह पर पेशाब करवाया, बांधे हाथ-पैर, सिर मुडवाया, पति की ऐसी हैवानियत Video में कैद

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान और परेशान हो जाएंगे। इस मामले ने हर किसी को झकझौर कर रख दिया है। दरअसल यहां पर एक बेरहम पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को पहले तो रस्सी से बांधा। जिसके बाद महिला के कपड़े फाड़कर उसे जूतों से मारा। बाल खींचकर थप्पड़ भी जड़े। जब उसका इससे भी पेट नहीं भरा तो उसने फिर कैंची से पत्नी के बाल काटे कर उसका सिर मुंडवा दिया। चेहरे पर कालिख भी पोती।
बच्चों से मां के मुंह पर पेशाब करवाया, बांधे हाथ-पैर, सिर मुडवाया…
अपने साथ-साथ बच्चों को भी मां को थप्पड़ मारने को कहा। बेरहम पति यहीं नहीं रूका उसने अपने बच्चे से पत्नी को पेशाब भी पिलवाई। उसके बाद अपना पेशाब भी पिलाया। इन अमानवीय घटना का बच्चों से वीडियो भी बनवाया गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पति ने लगाए पत्नी पर ये आरोप
वीडियो में पति आरोप लगाता नजर आ रहा है कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। वो कई जगह मुंह काला कर चुकी है। पहले जीजा के साथ, फिर देवर और उसके बाद भांजे के साथ भाग गई।
20 साल पहले हुई थी लव मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की साल 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन काफी समय से महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी। पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है।
पत्नी ने की FIR, आरोपी पति गिरफ्तार
इस मामले ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। अब पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी पति जितेंद्र घसिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल 20 साल पहले सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने 17 साल की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। शादी से दोनों के चार बच्चे भी है। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते तारा पति से अल रह रही थी। लोगों के घरों में काम करके वो अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी।
पीड़िता ने बताया कि वो अपने परिचित रमेश घसिया के घर गई थी। वहां उसका पति उसे खोजते हुए पहुंच गया। इसी के बाद उसने सारी हैवानियत की हदें पार कर दीं। बच्चों की बात करें तो बड़ा बेटा 18 साल, बेटी 16 साल तीसरी बेटी 14 और चौथा बेटा 12 साल का है।