Crude Oil Price Crash: भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Crude Oil Price Crash: वैश्विक मोर्चे से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। आज यानी बुधवार को क्रूड ऑयल 77.51 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने से ठीक पहले भी इतना ही स्तर था। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अब भारत में भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट Crude Oil Price Crash
बाजार विशेषज्ञों की माने तो अभी कच्चे तेल की कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। 19 जून को आधिकारिक रूप से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर दस्तखत होंगे। जिसके बाद तेल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। जिससे कीमतों में और भी ज्यादा कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
126-138 डॉलर प्रति बैरल पर था क्रूड ऑयल
बताते चलें कि मार्च 2026 में युद्ध के चलते ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार में 126 से 138 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था। तो वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 113 से 114 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर चुका था।
4 महीनों में ₹8 तक महंगे हुए थे पेट्रोल-डीजल
अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में भी तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। बताते चलें कि बीते चार महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपए तक की वृद्धि हुई है।