National

Udhav Shiv Sena Breaks: ममता के बाद टूटी ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में गए सांसद

बंगाल में ममता बनर्जी के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के छह सांसद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की वाली शिवसेना को अपना समर्थन दे चुके है। दरअसल ये दावा सूत्रों द्वारा किया गया है। इन बागी सांसदों की लिस्ट में संजय जाधव , संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शामिल हैं।

Udhav Shiv Sena Breaks: ‘उद्धव की सेना’ से छह सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल!

दरअसल बुधवार, 17 जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे में फूट पड़ने की खबरें तेज हो गई है। इसी बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बागी सांसदों को चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर वो पाला बदलना चाहते है तो इस्तीफा दे दें। ये बात नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कही। उन्होंने आगे कहा कि अगर 2022 की तरह पार्टी में फूट डाली गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (UBT) के सांसद चुप नहीं बैठेंगे।

बागी सांसदों को राउत की चुनौती

बता दें कि कि राउत के संवाददाता सम्मेलन में शिवसेना (UBT) के नौ लोकसभा सदस्यों में से केवल तीन सांसद ही शामिल हुए। जिसमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे है। उन्होंने बागी सांसदों से कहा, “उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सांसदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. अगर पाला बदलना है तो पहले इस्तीफा दें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें