Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में बरामद की अवैध शराब

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। चोपड़ा बाजार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों से कुल 14 बोतल, 23 अध्दे और 146 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की बरामद की गई।

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में लगातार चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग के निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चोपड़ा बाजार क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध दुकानों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

आगे भी जारी रहेगा आबकारी विभाग का अभियान

विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें