Entertainment

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे Sonu Nigam, वीडियो जारी कर बताया हाल

म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सिंगर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वो बेहद दर्दनाक नर्व-रिलेटेड हेल्थ कंडीशन का सामना कर रहे हैं। ये नसों से जुड़ी बीमारी होती है। इसी वजह से वो कई दिनों से लगातार मेडिकल सुपरविजन पर है।

नसों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम Sonu Nigam Health

इस बात की जानकारी खुद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर आकर दी है। उन्होंने अपने इस मुश्किल दौर का दर्द बयां किया है। फैंस भी उनकी ये बीमारी सुनकर उनके लिए चिंतित हैं। इंस्टाग्राम पर सोनू ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने हालिया हेल्थ स्केयर के बारे में बताया। वीडियो में उनके कंधे पर एक मेडिकल पैच भी नजर आ रहा है।

वीडियो जारी कर बताया अपना हाल

हेल्थ के बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा, “मेरी नसें दब गई हैं। मैं एक हफ्ते से लगातार एमआरआई और सीटी स्कैन करवा रहा हूं। इसके अलावा मुझे काफी भारी मात्रा में दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक थी। मैं अभी दर्द की दवाइयां ले रहा हूं, उसकी वजह से गला भी थोड़ा भारी है।”

कमजोर हुआ कॉन्फिडेंस, फिर भी करेंगे परफॉर्म

आगे सोनू निगम ने बताया कि वो करीब डेढ़ महीने के गैप के बाद स्टेज पर लौट रहे हैं। बीमारी और दवाओं की वजह से उनका कॉन्फिडेंस इस समय थोड़ा कमजोर है। उनका गला पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है। लेकिन इनकी तकलीफों के बाद भी वो स्टेज पर परफॉर्म करेंगे।

उन्होंने बताया कि वो अपना मुंबई कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं करेंगे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ’13th June, Mumbai लिखते हुए ईश्वर से मंच पर परफॉर्म करने की शक्ति मांगी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें