Uttarakhand Chamoli NewsBig News

चमोली में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत, तलवार से किया हमला- VIDEO

चमोली में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यही नहीं इस दौरान सिख श्रद्धालुओं के स्थानीय लोगों पर तलवार मारने का भी आरोप है।

चमोली में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत

जानकारी के अनुसार सिख श्रद्धालुओं का एक दल हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है विवाद के दौरान सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें कुछ लोगों के मामूली चोटिल होने की सूचना है।

स्थानीय व्यापारियों ने किया बद्रीनाथ हाईवे जाम

घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बद्रीनाथ हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। हाईवे पर जाम लगने का कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराने का प्रयास किया।

घायलों को करवाया अस्पताल में भर्ती

मामले को लेकर कर्णप्रयाग के सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। जो मारपीट और उसके बाद तलवारबाजी तक पहुंच गई। जिसमें कुछ स्थानीय लोगों चोटिल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें