Nainital NewsHighlight

नैनीताल में हादसा: सरियाताल झील में गिरी पर्यटकों की कार, मौके पर मची चीख-पुकार

नैनीताल से हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली से आये पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग के पास सरियाताल झील में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

झील में गिरी पर्यटकों की कार

दिल्ली से पर्यटक नैनीताल घूमने आए हुए थे। नैनीताल औरउसके आसपास घूमने के बाद परिवार दिल्ली की और रवाना ही रहा था। अचानक नैनीताल से 10 किलोमीटर आगे पर्यटकों को आकर्षित करने वाली झील सरियाताल के पर वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार फिसल कर झील में जा गिरी ।

पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने कार को भी झील से बाहर निकाल दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें