फिर दिखी हरियाणा के युवकों की दबंगई: वाइन शॉप के बाहर दिव्यांग को बुरी तरह पीटा- Video Viral

देहरादून में एक बार फिर हरियाणा के युवकों की दबंगई का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवक एक दिव्यांग शख्स को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हरियाणा के युवकों ने देहरादून में दिव्यांग को पीटा
घटना 9 जून 2026 की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाइन शॉप के बाहर करीब 8 युवक के शख्स को जमीं पर लिटाकर उस पर लात घुसे बरसा रहे हैं। मौके पर भीड़ एकत्रित होता देख सभी लोग कार में बैठक वहां से रवाना हो गए।
पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात हरियाणा नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियों में कुछ लोग ऋषि नगर के पास एक वाइन शॉप पर आए थे। जिनके साथ पीड़ित की कुछ कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद शराब के नशे में सभी लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: हरियाणा के युवकों ने फिर की गंगा की मर्यादा तार-तार, गंगा घाट पर शराब पीकर की अश्लीलता!
मारपीट के बाद बदमाश फरार
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद सभी युवक कार में सवार होकर सहस्त्रधारा की ओर निकल पड़े। शिकायतकर्ता ने पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो भी दिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। पीड़ित ने पुलिस से सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।