Haridwar News

रेलवे ट्रैक के पास से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रुड़की कोतवाली क्षेत्र में ढंडेरा फाटक के पास से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ युवक का शव

जानकारी के अनुसार उमर हमजा (21) निवासी सहारनपुर सुनहरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और फैक्ट्री में ही रहा करता था। उमर हमजा हफ्ते में एक दिन सहारनपुर अपने घर जाया करता था। शनिवार को उमर हमजा करीब 1 बजे ट्रेन में बैठकर रुड़की के लिए निकला था। लेकिन उमर हमजा शनिवार की दोपहर लापता हो गया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने बेटे के तलाश की लेकिन उमर हमजा का कुछ भी पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोहों ने हमजा का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कि गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। उनका कहना है कि उमर हमज़ा को रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन उसका शव वहां से कई किलोमीटर दूर ट्रैक के पास मिला। शोक में डूबे परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है, जो अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें