National

Bulldozer Action in Jaipur: आज गिराई जा रही Noorani Masjid, 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

Bulldozer Action in Jaipur: राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आज, आठ जून को 24 घंटे के लिए कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। जिसका आदेश जारी कर दिया है। दरअसल मालवीय नगर के नंदपुरी अंडरपास के पास प्रशासन का आज बुलडोजर एक्शन होगा। यहां नूरानी मस्जिद की आज तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसी को देखते हुए पूरे इलाके की लाइट भी बंद करा दी गई है। साथ ही घरों की छतों पर पुलिस का कड़ा प्रहरा है।

Bulldozer Action in Jaipur: नूरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन

दरअसल आज पांच धार्मिक स्थलों को जयपुर से हटाया जा रहा है। ऐसे में बुलडोजर चलने पर शहर का माहौल खराब ना हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए है। तीन हजार से ज्यादा पुलिस के जवान शहर के कई इलाकों में तैनात किए गए है। साथ ही आज से नौ जून रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाए बंद रहेगी।

RAC की 12 कंपनियां की गईं तैनात

बुलडोजर एक्शन को लेकर जयपुर के कई इलाकों में RAC की 12 कंपनियां तैनात की गईं हैं। निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो वहीं संवेदनशील इलाकों में खास तौर पर नजर रखी जा रही है।

इन 5 धार्मिक स्थलों पर चलेगा बुलडोजर

जयपुर के पांच धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन किया जाएगा। नंदपुरी में 1 मस्जिद और 1 मजार पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके साथ ही एक सत्संग भवन और दो मंदिरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सर्विस सस्पेंड

प्रशासन को आशंका है कि आज होने वाली बुलडोजर एक्शन की वजह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ा जा सकता है। ऐसे में शहर की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड कर दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें