Trending

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो…’, एनकाउंटर में गोली लगने के बाद बदमाश की फरमाइश

“साहब… एक बीड़ी पिलवा दो…”, ये फरमाइश है बदमाश की और वो भी पुलिस से। दरअसल पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में शातिर बदमाश को गोली लगी। जिससे वो घायल हो गया। अमुमन एनकाउंटर के बाद अपराधी दर्द से परेशान रहता है। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर का ये बदमाश अनोखा निकला। उसकी अजीबो-गरीब फरमाइश ने हर किसी को हैरान कर दिया।

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो…’, एनकाउंटर में गोली लगने के बाद बदमाश की फरमाइश, Video

दरअसल पुलिस की गोली लगने के बाद बदमाश जमीन पर गिर गया। हालांकि दर्द से चिल्लाने के बजाय वो पुलिसकर्मियों से बड़े इत्मीनान से बीड़ी मांगता नजर आया। गोली लगी है मगर आरोपी को बीड़ी की याद आ रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- Mussoorie में पर्यटकों ने फेंका कूड़ा, बीच सड़क शख्स ने यूं सिखाया सबक, Video Viral

कैसे हुआ एनकाउंटर?

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

हालांकि युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। भागता देख पुलिस ने सेीधा फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर पर लगी। जिससे वो जमीन पर गिर गया। बता दें कि शातिर अपराधी की पहचान ‘इनाम’ के रूप में हुई है। इनाम के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें