Sports

IPL Prize Money 2026 : चैंपियन RCB को मिले करोड़ों, वैभव सूर्यवंशी पर भी पैसों की बरसात

IPL Prize Money 2026 : बीते दिन रविवार, 31 मई को IPL 2026 फाइनल मुकाबला था। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बेहतरीन प्रदर्शन कर आरसीबी की टीम ने गुजरात को 155 रनों पर ही रोक दिया।

जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की शानदार 75 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें फाइल में प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला। ऐसे में चलिए जानते है कि ईनाम के रूप में किसे कितनी धनराशि मिली।

IPL Prize Money 2026 : चैंपियन RCB को मिले करोड़ों

चैंपियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 20 करोड़ की धनराशि मिली। तो वहीं फाइनल हारी गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ की धनराशि मिली है।

वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंसी की टीम फाइनल में प्रवेश तो नहीं कर पाई। लेकिन उनके इस आईपीएल में प्रदर्शन के चलते उन्हें कई अवॉर्ड्स और धनराशि मिली। वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे। इसके साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और साथ ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड भी मिला है। उन्हें 45 लाख के साथ सिएरा कार भी मिली है।

IPL 2026 जानें सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

  • विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
  • उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन– वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
  • सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
  • सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
  • कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
  • प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
  • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
  • पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें