कर्नाटक के सीएम पद से सिद्दरमैया का इस्तीफा!,हुए भावुक, डीके शिवकुमार नए मुख्यमंत्री

काफी दिनों से कर्नाटक की राजनिति में हलचल चल रही थी। अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है। ऐसे में आज सिद्धारमैया ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। आज उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हाई कमान ने जैसा कहा वैसे मैंने किया। राज्यपाल भी इसे स्वीकार कर लेंगे। बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल के राज्य में ना होने की वजह से सिद्धारमैया ने गवर्नर के सचिव को इस्तीफा सौंपा है।
कर्नाटक के सीएम पद से सिद्दरमैया का इस्तीफा!
इस्तीफा देते हुए सिद्धारमैया काफी भावुक नजर आए। उन्होंने साल 2006 में पार्टी में शामिल होने के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं आदि के समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “संविधान सर्वोच्च है और हमने उसके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश की है. हमने संविधान में तय किए गए सिद्धांतों के अनुसार बात करने की कोशिश की है. हमने उन संवैधानिक सिद्धांतों के अनुसार बोलने की कोशिश की है. लोगों ने हमें समर्पित अनुयायियों की तरह माना. हमारे समर्थक और प्रशंसक हमारे साथ खड़े रहे।”
सत्ता परिवर्तन!, ’24 घंटे में इस्तीफा देंगे Siddaramaiah’!, कौन होगा कर्नाटक का अगला CM?
इस्तीफे के बाद भावुक आए नजर
आगे उन्होंने कहा, “मुझे कर्नाटक के सात करोड़ लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है. मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला है. मुझे दो बार विपक्ष का नेता बनने का अवसर मिला. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ये अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हू, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया है, नहीं तो मैं सीएम नहीं बन पाता।”
‘7 करोड़ लोगों की सेवा करने को मिला मौका’- सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता (LoP) के तौर पर अपने कार्यकाल के ऊपर उन्होंने कहा, ” सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के 7 करोड़ लोगों की सेवा करने का अवसर मिला. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गलत जानकारी फैलाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे कि कांग्रेस की गारंटियों से राज्य का खजाना खाली हो जाएगा।”
‘कोई निराशा नहीं’- सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि जब भी हाई कमान मुझे निर्देश देगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा इसलिए मैं आज ही अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं. ऐसा समझा जा रहा है कि अगले मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाया जा रहा है. हमारे प्रति और हमारे कल्याण के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनी रहेगी. इसमें कोई निराशा नहीं है. हमारी पार्टी ने 135+1 सीटों के साथ जीत हासिल की. इसके साथ ही, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी हमारी सरकार का समर्थन किया।”