सत्ता परिवर्तन!, ’24 घंटे में इस्तीफा देंगे Siddaramaiah’!, कौन होगा कर्नाटक का अगला CM?

Karnataka CM Siddaramaiah Resign News: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो रही है। इसी बीच कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि अगले 24 घंटों में सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि इस मामले में किसी भी कांग्रेस नेता का इसक तरीके का ये पहला बयान है।
24 घंटे में इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया! Karnataka CM Siddaramaiah Resign News
दरअसल कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे ने कहा, “मुख्यमंत्री ने पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और वह कल (28 मई 2026) को इस्तीफा दे सकते हैं. विधायक चाहते थे कि वह अपने पद पर बने रहें, लेकिन उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) कहा कि मैंने आलाकमान को जुबान दी है. अब आलाकमान ही तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।”
सिद्धारमैया से मिले कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल
कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने CM सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद कहा, “हमने अपनी चिंताएं जाहिर कीं, लेकिन वे चुप रहे। हम दोबारा मिल सकते हैं।” तो वहीं कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकी होली ने कहा, “कल CM की नाश्ते पर होने वाली बैठक के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। वो सिर्फ यही बताएंगे कि क्या चर्चा हुई और आगे उनकी क्या योजना है। तब तक, हमें बस इंतजार करना होगा, क्योंकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी को कुछ भी पता नहीं है।”
‘कुछ ही दिनों में होंगे फैसले…’ कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “दिल्ली की बैठक में बहुत विस्तार से चर्चा हुई। हमारे यहां राज्यसभा चुनाव और परिषद चुनाव होने वाले हैं। हम राज्यपाल के माध्यम से परिषद के लिए पांच लोगों को नामित भी करते हैं। मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा हुई…हम कुछ ही दिनों में कुछ फैसले लेने वाले हैं… हमें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, जिला प्रतिनिधित्व, जाति और समुदाय, इन सभी बातों को ध्यान में रखना होगा।
सिद्धारमैया राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
वहां इन सभी विषयों पर चर्चा हुई। शायद एक-दो दिनों में, जैसे ही हम बदलाव करेंगे, आपको उन फैसलों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।”
बताते चलें कि कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई है। इसको हवा तब मिली जब मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत मिलने का समय मांगा। 28 मई को वो राज्यपाल से मिलेंगे।
कौन होगा कर्नाटक का अगला CM?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार, 28 मई 2026 को सिद्धरमैया इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।