Dehradun News

Dehradun में हरियाणा के युवक ने काटा बवाल, सड़क पर उत्तराखंड पुलिस पर लहराया चाकू!, Video

सोशल मीडिया पर देहरदून का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने सड़क पर बवाल काट दिया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर उसने उत्तराखंड पुलिस पर चाकू लहरा दिया। दरअसल ये पूरा मामला राजपुर क्षेत्र का है। यहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जोहड़ी तिराहे पर हरियाणा के एक युवक ने कार खड़ी कर चाकू बाहर निकाला। पहले तो ये देखकर पुलिसकर्मी भी तितर-बितर हो गए। हालांकि बाद में फोर्स बुलाकर शख्स को गिरफ्तार किया गया।

Dehradun में हरियाणा के युवक ने काटा बवाल,

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हरियाणा के भिवानी निवासी विनय के रूप में हुई है। वो हुंडई वरना कार चला रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे वाहन हटाने को कहा तो उसने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने अपने पास से चाकू निकाल कर पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:- मौत के मुंह से जिंदगी खींच लाए!, राफ्टिंग कर रहे युवकों ने गंगा में फंसी गाय को बचाया, Rishikesh Video

सड़क पर उत्तराखंड पुलिस पर लहराया चाकू!, Video

चाकू देख पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख चौकी से और पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। काफी देर तक ये हंगामा चला। जिसके बाद घेराबंदी कर छह पुलिसकर्मियों ने शख्स को हिरासत में लिया। एल्कोमीटर टेस्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद नियमनुसार उसका वाहन सीज कर लिया गया।

शऱाब के नशे में था शख्स

जांच में पता चला कि शख्स अपनी पत्नी के साथ देहरादून के रायपुर में उसके मायके आया हुआ था। पत्नी ने बताया कि साल 2021 से विनय मानसिक तनाव और डिप्रेशन से झूझ रहे है। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपित के मेडिकल रिकार्ड और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें