Dehradun News

मौत के मुंह से जिंदगी खींच लाए!, राफ्टिंग कर रहे युवकों ने गंगा में फंसी गाय को बचाया, Rishikesh Video

Rishikesh Video Cow Rescue: सोशल मीडिया पर ऋषिकेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने एक बार फिर बता दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। तेज बहती गंगा के बीच एक बेबस जान डूब रही थी। इसी दौरान वहां राफ्टिंग कर रहे युवकों ने ये देखा और अपनी परवाह किए बिना उस बेजुबान जानवर की जान बचाने का फैसला किया। ये वीडियो देखकर लोग का दिल दहलने के साथ-साथ भावुक भी हो गया। लोग युवकों की इंसानियत को सलाम कर रहे हैं।

राफ्टिंग कर रहे युवकों ने गंगा में फंसी गाय को बचाया Rishikesh Video Cow Rescue

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों की आंखें नम कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी के बीच में गाय फंसी हुई होती है। जो डूबने की कगार पर थी। इसी बीच राफ्टिंग कर रहे युवकों की नजर उसपर जाती है। ये देखकर वो तुरंत ही बेजुबान की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। वो अपनी राफ्टिंग बोट को गाय की तरफ मोड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में युवक पूरी ताकत लगाकर गाय को पानी से बाहर खींचते हैं। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार गाय को अपनी बोट पर चढ़ाते है। ये पल जिसने भी देखा वो भावुक हो गया। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो छा गया है। लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें