National

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, 11 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी

CNG Price Hike Today: आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। जहां हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। तो वहीं अब दोबारा से आज 26 मई को सीएनजी के भी दाम बढ़ा दिए गए है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। कल जहां CNG का रेट 81.09 था। तो वहीं आज ये 83.09 प्रति किलो के रेट पर मिल रही है।

शहर अनुसार सीएनजी के दाम 26 मई 2026 CNG Price Hike Today

  • दिल्ली (Delhi): ₹83.09 प्रति किलो
  • नोएडा (Noida): ₹91.70 प्रति किलो
  • गाजियाबाद (Ghaziabad): ₹102.90 प्रति किलो
  • Dehradun: ₹89.50 प्रति किलो
  • मुंबई (Mumbai): ₹81.00 प्रति किलो
  • कोलकाता (Kolkata): ₹93.50 प्रति किलो
  • चेन्नई (Chennai): ₹91.50 प्रति किलो
  • बेंगलुरु (Bangalore): ₹90.00 प्रति किलो
  • हैदराबाद (Hyderabad): ₹97.00 प्रति किलो
  • सोनीपत (Sonipat): ₹86.60 प्रति किलो
  • लखनऊ (Lucknow): ₹95.75 प्रति किलो
  • आगरा (Agra): ₹95.75 प्रति किलो
  • मेरठ (Meerut): ₹86.05 प्रति किलो
  • इन्दौर (Indore): ₹93.55 प्रति किलो

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 100 के पार, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, ड्रीजल के भी बढ़ गए दाम

11 दिन में चौथी बार बढ़ें सीएनजी के दाम CNG Price

आज जहां सीएनजी के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई। तो वहीं इससे पहले 23 मई, शनिवार को सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो से बढ़ा दिए गए। पहले जहां CNG का रेट 80.09 पैसे था। वो अब बढ़कर 81.09 पैसा हो गया था मई में ही 11 दिनों के अंदर सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें