National

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 100 के पार, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, ड्रीजल के भी बढ़ गए दाम

Petrol Diesel Price Hike: एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। तो वहीं ड्रीजल के दाम भी बढ़े है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए का इजाफा किया है। तो वहीं डीजल के दामों में 2.71 रुपए की वृद्धि हुई है। बता दें कि 10 दिनों में ये चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे पेट्रोल 100 से पार पहुंच गया है।

पेट्रोल 100 के पार, इतने हो गए ड्रीजल के दाम Petrol Diesel Price Hike

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिनों में चार बार तेल के दाम बढ़े है। जहां बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के नए दाम 102.12 रुपये हो गए है। तो वहीं डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। आज सोमवार को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2.61 रुपए और 2.71 रुपए का इजाफा किया है। आज से ही ये नए रेट लागू हो गए हैं।

अलग-अलग जगह पेट्रोल और डीजल के दाम Petrol Diesel Price

राज्य पेट्रोल के नए दाम (प्रति लीटर) डीजल के नए दाम (प्रति ली.)

  • दिल्ली 102.12 95.20
  • कोलकाता 113.51 99.82
  • मुंबई 111.21 97.83
  • चेन्नई 107.77 99.55
  • जयपुर 112.66 97.78
  • अहमदाबाद 101.81 97.73
  • पटना 113.37 99.36

10 दिन में चार बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

बताते चलें कि इससे पहले कंपनियों ने शनिवार, 23 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी। जहां पेट्रोल में 87 पैसा और डीजल में 91 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी कुछ पैसों से कीमत बढ़ाई गई है। तो वहीं 15 मई को सबसे पहले पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपए की वृद्धि की गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें