Haridwar NewsBig News

हरिद्वार पहुंचा BC Khanduri का पार्थिव शरीर, CM समेत कई दिग्गज मौजूद, राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की सूचना

पूर्व मुख्यमंत्री भवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया गया है। खड़खड़ी श्मशान घाट पर BC Khanduri को मुखाग्नि दी जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद हैं।

हरिद्वार पहुंचा BC Khanduri का पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री भवन चंद्र खंडूरी को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में खड़खड़ी श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। बता दें घाट पर सीएम के साथ, मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री मदन कौशिक, खजानदास, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी और तीरथ सिंह रावत समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की सूचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार को सांत्वना दी और उनका ढांढस बंधाया। हरिद्वार जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम विदाई को लेकर घाट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ सभी आला अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी अंतिम विदाई के लिए हरिद्वार पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: BJP कार्यालय में दी BC Khanduri को अंतिम विदाई, CM ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार रवाना हुआ पार्थिव शरीर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें